Motivational Shayari in Hindi for students un lamhon ke liye hoti hai jab padhai sirf syllabus nahi lagti, balki bojh ban jaati hai. Exam ka pressure, baar-baar comparison, failure ka darr aur future ki tension har student ke mann ko tod deti hai. Aise waqt me student motivational shayari in Hindi dil ko sukoon deti hai aur yaad dilati hai ki struggle akela nahi hai. Yeh shayari un jazbaaton ko lafzon me badal deti hai jo aksar student bol nahi paate.

Motivational shayari for students sirf hausla nahi badhati, balki khud par bharosa karna sikhati hai. Yeh batati hai ki ek failure poori zindagi ka faisla nahi hota aur mehnat kabhi bekaar nahi jaati. Agar tum exam stress, demotivation ya life ke pressure se guzar rahe ho, to yahan milne wali motivational shayari in Hindi for students tumhe rukne nahi degi. Kyunki jo gir kar khud ko sambhal leta hai, wahi asli jeet jeetta hai.

सफल होते ही दुनियां आपके भीतर, अनेक खूबियां ढूंढ लेती है, पर असफल होते ही हजार कमियां भी ढूंढ लेगी।

उम्मीद ऐसी होनी चाहिए जो लक्ष्य की ओर ले जाए, और लक्ष्य ऐसा होना चाहिए जो आपको जीवन जीना सिखाए।

मित्रता आवश्यक है, सम्बंध भी आवश्यक है,
परन्तु जीवन की हर कठिन परिस्थिति यह दर्शाती है कि अकेले रहने की कला का आना भी अति आवश्यक है।

अपनी विशेषताओं का प्रयोग करो, जीवन के हर कदम में प्रगति का अनुभव होगा।

बारिश की बूदें भले ही छोटी हो लेकिन उनका लगातार बरसना बड़ी-बड़ी नदियों का बहाव बन जाता है।
ऐसे ही हमारे छोटे-छोटे प्रयास यदि लगातार हो तो निश्चित ही जीवन में बड़ा परिवर्तन लाने में सक्षम रहते है।

जब ईश्वर को आपसे प्यार होता है तो वो आपके लिए वही करता है जो आपके लिए अच्छा होता है।
और उन तमाम लोगों को आप से दूर कर देता है, जो आपके काबिल नही होते।

ज़िंदगी अगर आपको पीछे खींच रही है, तो समझ लेना की आप बहुत आगे जाने वाले हो,
क्यूंकि धनुष से बाण को दूर फेकने के लिए, उसे पहले बहुत जोर से खींचना पड़ता है।

मुश्किलें जिंदगी के सबक होतें हैं, जो उनसे डरता नहीं, वही आगे बढ़ता है,
संघर्ष से ही बनती है असली ताकत, हर अंधेरे के बाद एक नई रोशनी होती है।

हर दिन कुछ नया सीखो, किताबें और अनुभव सबसे अच्छे दोस्त हैं, ठहराव नहीं, बढ़ता रहना ही जिंदगी है, छोटे छोटे कदम भी बड़ी मंज़िल की ओर ले जाते हैं।

जब दुनिया कहे ‘तू नहीं कर सकता’, तब दिल से कहना – देख लेना मैं करूंगा, हिम्मत रखो, सपनों का सफर शुरू करो, तुम ही अपनी कहानी के हीरो हो।

💔 गिरे तो क्या हुआ, उठना मत भूलो, हर हार में जीत छिपी होती है,⚡उम्मीद बरकरार रखो, रास्ता जरूर मिलेगा, हार मान लेना ही असली हार है।🏅

सुकून की नींद तो उस दिन आएगी ऐ दोस्त, जिस दिन हाथों में ‘जॉइनिंग लेटर’ और चेहरे पर मुस्कान होगी। आज जाग ले रातों को, ताकि कल तेरी जीत की गूँज, पूरे मोहल्ले के लिए एक मिसाल होगी।

नींद को भी आज थोड़ा शर्मसार कर दे, तू अपने सपनों को नींद से बड़ा कर दे। जो आज सो गया तो कल पछताएगा, जाग गया आज, तो कल इतिहास बनाएगा।

वो धूप में जलते रहे ताकि तू छाँव में बैठ सके,
वो खुद नंगे पाँव चले ताकि तू तरक्की की राह पकड़ सके, अब तेरी बारी है कि उस पसीने की हर बूंद का हिसाब कर दे, सरकारी कुर्सी पर बैठकर तू बाप का नाम रोशन कर दे।

किताबों के पन्नों पर आज सिर झुका ले, कल दुनिया तेरे सामने खुद सिर झुकाएगी। अभी जो नींद के चक्कर में हार गया तू, तो कामयाबी किसी और के घर चली जाएगी।

आंखों में नींद बहुत है पर सोना नहीं है,
यही समय है कुछ करने का, इसे खोना नहीं है।

अभी कांच हूँ तो चुभ रही हूँ,
जिस दिन आइना बनूंगी दुनिया देखेगी,
आज अंधेरी रात है तो क्या,
कल की सुबह मेरी कामयाबी की गवाही देगी।
इन नाकामियों के शोर में अपनी
मेहनत की खामोशी मत खोना,
क्योंकि लुटियंस की गलियों में
लाल बत्ती वाली गाड़ी तेरा इंतज़ार करेगी।

सुकून-ओ-चैन को रातों में खोना लाजमी है,
CGL का ख़्वाब आँखों में पिरोना लाजमी है।
हज़ारों भीड़ है इस राह में मानूँ मगर दोस्त,
जुदा औरों से खुद का अक्स होना लाजमी है।
कभी मैथ के फॉर्मूले, कभी इंग्लिश की उलझन,
परेशानी में भी चेहरे पे सोना (चमक) लाजमी है।
ये दुनिया कामयाबी देख कर ही हाथ थामेगी,
अभी खामोशियों के बीज बोना लाजमी है।
मिलेगी ‘Incometax’ या ‘Excise’ की वर्दी,
मगर उससे पहले संघर्ष ढोना लाजमी है।

मेरे सपनों की उड़ान में खलल न डालो,
अभी तो हौसलों का इम्तिहान बाकी है।
दोस्ती अपनी जगह, पर मेरा लक्ष्य सबसे ऊपर,
अभी तो छूना मुझे पूरा आसमान बाकी है।

बातों के सिलसिले तो ज़िंदगी भर चलेंगे,
पर ये पढ़ाई के दिन फिर लौट कर न आएंगे।
आज अगर हमने खुद को किताबों में झोंक दिया,
तो कल हम पूरी शान से साथ मुस्कुराएंगे।