Heart Touching Love Shayari in Hindi
प्यार एक ऐसा खूबसूरत अहसास है जिसे लफ्जों में पिरोना आसान नहीं होता, लेकिन जब जज्बात सच्चे हों, तो शायरी दिल का हाल बयां करने का सबसे बेहतरीन जरिया बन जाती है। आज की इस पोस्ट ‘Heart Touching Love Shayari in Hindi’ में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी शायरियां जो सीधा आपके दिल को छू लेंगी।
वैसे, कई बार प्यार का इजहार करने के लिए लंबी-चौड़ी बातों की जरूरत नहीं होती; बस कुछ छोटे और प्यारे अल्फाज़ ही काफी होते हैं। अगर आप कम शब्दों में गहरी बात कहना पसंद करते हैं, तो आप हमारी Short Love Shayari in Hindi वाली पोस्ट भी पढ़ सकते हैं। लेकिन अगर आप जज्बातों में डूबना चाहते हैं, तो नीचे दी गई हार्ट टचिंग शायरियों का लुत्फ उठाएं…
हम दूर हैं एक दूजे से, पर दिल में मोहब्बत बेशुमार है, मुलाक़ात थोड़ी मुश्किल है, क्यूकी ये long distance वाला प्यार है।😊❤️
छोटी सी लिस्ट है मेरी “ख़्वाहिशों” की,
पहले भी “तुम” और आख़िरी भी “तुम”।
तेरी शान में क्या नज़्म कहूँ अल्फाज नही मिलते,
कुछ गुलाब ऐसे भी हैं जो हर शाख पे नही खिलते।
खुदा का शुक्र है की ख्वाब बना दिये,
वरना तुम्हे देखने की तो हसरत ही रह जाती।
जितनी तेजी से झूल रहे हैं ये झुमके तेरे,
उसी रफ्तार पे धड़क रहा है ये दिल मेरा।
बिन कहे बिन सुने, एक अहसास हो जाना,
कितना अच्छा होता है एक दूजे का खास हो जाना।
नज़र के रास्ते दिल में, सलीक़े से उतर जाना,
ज़माने से बग़ावत कर के फिर हद से गुज़र जाना,
हुआ है इश्क़ जिसको भी यही क़िस्सा रहा उसका,
कभी आबाद हो जाना कभी ग़म में बिखर जाना।
प्रेम में धैर्य इतना हो कि तुम बिन ये उम्र गुज़ार दूं,
और व्याकुलता इतनी कि तुम बिन एक पल भी न गुज़रे।
तुम्हारे आने पर जी उठते है हम, तुम्हारे जाने पर जान जाती है। ❤️
ना शिकवा है, ना कोई गिला है तुझसे,
बस एक ख़ामोश सी मोहब्बत निभानी है।
साथ रहे या दूरियाँ हों किस्मत में, तेरे नाम की ही ज़िंदगी बितानी है।

आओ रखूं तुम्हारा ख्याल कुछ इस तरह, कि फिर तुम्हें कभी किसी का ख्याल न आए।
मोहब्बत से दूर तेरे बाद रहा मैं, जहां भी रहा बरबाद रहा मैं, तुझसे बिछड़े एक और साल गुजरने को है, तुझको भूलने में अब तक नाकाम रहा मैं।
नजर से दूर है फिर भी फिजा में शामिल है,
तुम्हारे प्यार की खुशबू हवा में शामिल है,
हम चाह कर भी तेरे पास आ नहीं सकते,
मगर दूर रहना भी मेरी वफा में शामिल है।
ये जो मोहब्ब्त की पहचान लिये बैठे हैं, होठों पे खामोशी, दिल में तूफ़ान लिये बैठे हैं, अफ़वाह थी कि कोई तस्वीर छपी है उनकी, सुबह से ही हम सारे अखबार लिये बैठे हैं।
एक कारोबार औऱ पसन्द है मुझे,
उसके ख़्याल को शायरी में बदलते रहना।
अपने अल्फाज़ो से चुका रहे हैं किराया उसका,
हम किसी के दिल में यूँ मुफ्त में नहीं रहा करते।
ना पूछ मेरा रंग मैं कितनी मौज में हूँ…
दुनिया में मोहब्बतें फैलाकर मोहब्बत की खोज में हूँ।
मैं अपनी मोहब्बत शिद्दत से निभा रहा हूँ,
आजकल मैं तुझे ख़्वाबों में चाह रहा हूं।
कभी तुम्हे पूरा लिखूँ कभी अधूरा लिखूँ,
मै रातो मे बैठकर तुम्हे सवेरा लिखूँ,
मै जब भी लिखू बस इतना लिखूँ,
मुझे तेरा,और तुझे मेरा लिखूँ।
मेरा इश्क़ बढ़ाने को बस इतना ही काफ़ी है,
मैं इज़हार करता रहूं तुम इंकार करती रहो।

पहले इश्क़ अपने सांचे में ढालेगा तुम्हें,
फिर नोचेगा, चबायेगा, फिर मार डालेगा तुम्हें।
इस खुदगर्ज़ सी दुनियाँ में कुछ सीधा सच्चा रहने दो,
हो जाए बेशक़ उम्र दराज़ बस दिल को बच्चा रहने दो,
उसूलो,कायदों की आग में पके तो यक़ीनन चटकेंगे,
मन की मिट्टी को थोड़ा सा गीला थोड़ा कच्चा रहने दो।
शबनम में भीगा गुलाब, तेरे होठों की याद दिलाता है,
तेरी यादों में तड़पते हैं हम, ये तू कहाँ समझ पाता है,
यूँ तो अब भूलने लगा हूँ मैं तुझे, पर इस दिल से तू कहाँ निकल पाता है।
तुझे जब भी चाहा निकालना दिल से, अश्क बनके तू आँखों में छा जाता हैं।
उनको लगता है सब से गुफ़्तगू करते हैं,
उनको नहीं पता उन्हीं की गुफ़्तगू करते हैं।
भरकर अपनी बाहो मे मेरे दिल को सकूँन पहुचा जाना,
जैसे आती हो मेरे ख्वाबो मे वैसे में आ जाना।
जिस्म पर हक़ मिल जाता है, “रीति रिवाजों” से,
लेकिन रूह जिसकी दीवानी हो, उसे “मोहब्बत” कहते हैं।
चलो मिलकर जमाने के हालात लिखते है,
कुछ मेरे दिल की और कुछ तुम्हारी बात लिखते है,
बात चाय की हो तो अपने ख़्यालात लिखते है,
गर जाम की हो तो कैसे हुई शुरुआत लिखते है,
अंजाने मिले थे जब तब की मुलाकात लिखते है,
दोस्ती की बाद खट्टे मीठे ताल्लुकात लिखते है,
जो अनसुलझे से रह गए सवालात लिखते है,
किन किन बातो से दिल दुखा वो सारी बात लिखते है,
दोस्तो से मिली कुछ सुनहरी सौगात लिखते है,
कुछ मेरे दिल की और कुछ तुम्हारी बात लिखते है।
लम्हों का इश्क नहीं सदियों की इबादत है,
कैसे करें शिकायत हर सांस में तेरी चाहत है।
मरहम है तू ता उम्र घाव रहने दे,
दवा भी तू,हकीम भी तू यूं ही मुझे बीमार रहने दे।
ये मुहब्बत है जनाब कहाँ सुकून पाती है,
देखूँ जब भी तुझे ये और बढ़ती जाती हैं।
दोस्तों, हमें उम्मीद है कि आपको यह Heart Touching Love Shayari का कलेक्शन बेहद पसंद आया होगा। इन शायरियों को आप अपने पार्टनर के साथ शेयर करके उन्हें बता सकते हैं कि वो आपके लिए कितने खास हैं।
जाते-जाते एक छोटी सी सलाह—आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में और सोशल मीडिया स्टेटस के लिए अक्सर हमें बहुत छोटी मगर असरदार लाइनों की तलाश होती है। अगर आप भी अपने स्टेटस के लिए कुछ बेहतरीन ढूंढ रहे हैं, तो हमारी 2 Line Love Shayari in Hindi वाली पोस्ट पर जाना न भूलें, जहाँ आपको चुनिंदा दो पंक्तियों वाली लाजवाब शायरी मिलेगी।
अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। धन्यवाद!